शांतिपूर्ण विधि से भक्तिम्य भाव से संपन्न हुआ रामनवमी का पर्व ! प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामलाल वैश्य

42

 

रामकृष्ण पांडे

 

सिंगरौली भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने शुक्रवार को मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ हिंदू चैत्र रामनवमी मनाया गया है यह पर्व राम नवमी मुख्य रूप से भगवान विष्णु के सातवें अवतार, भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। यह त्यौहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को धर्म की स्थापना, अधर्म के विनाश, मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्शों का सम्मान करने और समाज में नैतिकता व भक्ति का संदेश देने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

• श्रीराम जन्मोत्सव: मान्यता है कि त्रेतायुग में राजा दशरथ के घर कौशल्या के गर्भ से इसी दिन भगवान राम का जन्म मध्याह्न काल में हुआ था।

• अधर्म पर धर्म की विजय: राम नवमी का उद्देश्य रावण पर राम की विजय (अधर्म पर धर्म) को याद करना और समाज में सकारात्मकता व सच्चाई को बढ़ावा देना है।

• पार्टी के उपाध्यक्ष ने बताया सभी हिंदू त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन अपने समाज में कई जगह में अज्ञानता के कारण बलि प्रथा चल रहा है जिसे भगवती मानव कल्याण संगठन कड़ी विरोध करता है हम सब माता आदि शक्ति जगत जननी जगदंबा के अंश हैं ब्रह्मांड में सभी बेजुवान जीव जंतु इस सृष्टि को रचने वाली माता जगदंबा की संतान सब है

• बलि प्रथा को रोकने के लिए संगठन हर सम्भव प्रयास मे

• जनजागरूकता फैलाना: लोगों को यह समझाना कि धर्म के नाम पर बलि प्रथा गलत है और वेदों में भी इसकी अनुमति नहीं दी गई है।

• अंधविश्वास को दूर करना: सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ना और यह समझाना कि देवी-देवता कभी भी बेजुबान जानवरों की बलि से प्रसन्न नहीं होते।

• भगवती मानव कल्याण संगठन पूरे भारत और विदेश में जन जागरण के माध्यम से जन जागरूक नशा मुक्त अभियान चलाकर लोगों को जन जागरूक किया जा रहा है