सामाजिक न्याय, स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास, सुशासन और शराबबंदी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर।
वाराणसी, 30 अक्टूबर 2026। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री तथा जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी माननीय श्री श्रवण कुमार के वाराणसी प्रवास के दौरान पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और आगामी 1 नवंबर 2026 को कोरौता स्थित रामलीला मैदान में प्रस्तावित कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस क्रम में आयोजित वार्ता में पार्टी की भावी रणनीति, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने तथा जनता के बीच जनसंपर्क अभियान को व्यापक करने से जुड़े विषय प्रमुख रहे। इस बैठक में जनता दल (यूनाइटेड), उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनूप सिंह पटेल, प्रदेश महासचिव एवं वाराणसी मंडल प्रभारी श्री अवधेश कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुशील कश्यप तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शालिनी सिंह पटेल, विंध्याचल मंडल प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव श्री संजय सिंह पटेल सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
1 नवंबर के कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों पर जोर- आगामी 1 नवंबर 2026 को कोरौता स्थित रामलीला मैदान में प्रस्तावित कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच तैयारियों पर चर्चा हुई। सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और जनसंपर्क अभियान को गति देने पर जोर दिया गया। पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे जनता के बीच सक्रिय रूप से पहुंचें और पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों तथा विचारधारा की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए संगठन के विभिन्न स्तरों पर समन्वित प्रयास करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। बैठक में वाराणसी मंडल प्रभारी श्री अवधेश कुमार सिंह ने सामाजिक न्याय, स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास को जन-जन तक पहुंचाने की पहल पर ज़ोर दिया, वार्ता के दौरान सामाजिक न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक समरसता, विकास और सुशासन जैसे विषयों को पार्टी की जनसंपर्क गतिविधियों में प्रमुखता देने पर जोर दिया। बिहार में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शिक्षा और समावेशी विकास के क्षेत्र में किए गए प्रयासों का उल्लेख करते हुए इन विषयों पर जनता के बीच संवाद स्थापित करने की आवश्यकता को बताया। बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए बिहार में संचालित साइकिल योजना, नारी सशक्तिकरण जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए शिक्षा तक पहुंच बढ़ाने और समाज के सभी वर्गों को समान अवसर उपलब्ध कराने के महत्व पर भी चर्चा की गई।
शराबबंदी के सामाजिक संदेश को पहुंचाने पर जोर-
बैठक एवं संगठनात्मक चर्चा के दौरान बिहार में लागू शराबबंदी और उससे जुड़े सामाजिक संदेश को उत्तर प्रदेश के लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं से इस विषय पर जन जागरूकता बढ़ाने और सामाजिक न्याय, शिक्षा तथा सामाजिक समरसता से जुड़े मुद्दों पर आम जनता के साथ संवाद स्थापित करने की अपील की गई।
पार्टी की ओर से संगठन को मजबूत बनाने के लिए जनता से निरंतर संपर्क बनाए रखने और स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं एवं अपेक्षाओं को समझने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
उत्तर प्रदेश में जदयू के संगठनात्मक विस्तार पर चर्चा- बैठक में उत्तर प्रदेश में जनता दल (यूनाइटेड) की संगठनात्मक गतिविधियों को विस्तार देने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। पार्टी की नीतियों और विचारधारा को व्यापक स्तर पर पहुंचाने, संगठन के विभिन्न स्तरों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनसंपर्क को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। इसके साथ हीं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगी दलों के साथ समन्वय और संवाद के महत्व पर भी चर्चा की गई। आगामी विधानसभा चुनावों के संदर्भ में उत्तर प्रदेश में पार्टी की संभावित भूमिका और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत बनाने, आम जनता के साथ संवाद बढ़ाने और वाराणसी सहित उत्तर प्रदेश में पार्टी की उपस्थिति को व्यापक करने पर जोर दिया गया। वाराणसी भदोही मार्ग लोहता भट्ठी स्थित कैंप कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय तथा स्थानीय स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के दिशा में चर्चा की गई।
उपर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही उपस्थिति- बैठक में जनता दल (यूनाइटेड), उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनूप सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुशील कश्यप, वाराणसी मंडल प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव श्री अवधेश कुमार सिंह तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शालिनी सिंह पटेल, विंध्याचल मंडल प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव श्री संजय सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष ब्रह्मचारी पटेल सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर संगठनात्मक विस्तार, आगामी कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
संगठन की मजबूती और जनसंपर्क पर विशेष जोर-
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों, उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक विस्तार और जनता के बीच पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को पहुंचाने से जुड़े प्रयासों को रेखांकित करना रहा। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने, जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने और आगामी 1 नवंबर को कोरौता स्थित रामलीला मैदान में प्रस्तावित सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया गया।






