शिक्षक MLC वाराणसी खंड के दोबारा ताजपोसी हुई लाल बिहारी यादव की।

7

 

 

लाल बिहारी यादव के पुनः शिक्षक MLC वाराणसी खंड का चुनाव जीतने पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाइयां।

 

 

मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता डॉ सुनील कुमार पटेल, जिला अध्यक्ष मिर्जापुर जिला महामंत्री कोषाध्यक्ष, चुनार विधानसभा अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, स्वामी संगलन के प्रबंधक रमेश सिंह, अरुण कुमार सिंह भावी जिला पंचायत प्रत्याशी शिवपूजन यादव, चुनार से नसीम खान, सद्दाम, अशोक कुमार सिंह, सर्वजीत सिंह, जीउत यादव एवं जनपद के वरिष्ठ समाजवादी कार्यकर्ताओं सहित मिर्जापुर जनपद के समस्त कार्यकर्ताओं ने शिक्षक एमएलसी वाराणसी खंड की भारी जीत पर दोबारा ताजपोसी के हकदार बने लाल बिहारी यादव ढेर सारी बधाइयां एवं शुभकामनाएं दिए हैं वहीं पर बता दें कि डॉ सुनील कुमार पटेल ने शिक्षक एमएलसी वाराणसी खंड के पुनः ताजपोसी के हकदार लाल बिहारी यादव को

माला पहनाकर स्वागत एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी । इस ऐतिहासिक जीत से शिक्षक एमएलसी वाराणसी खंड के प्रत्येक जनपदों में निवास कर रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ रही है, वहीं पर कार्यकर्ताओं का कहना है कि आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव को भी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव को जीत का ताजपोसी पहनाकर विपक्ष को करारा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता जनसंपर्क कर हर घर समाजवादी नीति को बता कर एक-एक वोटों की सही एवं सटीक अवलोकन करके 2027 विधानसभा चुनाव में भारी संख्या में प्रत्येक बूथ पर समाजवादी पार्टी को वोट डलवा कर समाजवादी पार्टी को भारी सीटों से जीताने का काम करेंगे।