सासन पुलिस को मिली बड़ी सफलता अवैध रेत परिवहन के

128

पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री मनीष खत्री (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर श्री उमेश कुमार प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अशोक सिंह परिहार (थाना बैढ़न) द्वारा गठित टीम के माध्यम से चौकी सासन प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप नामदेव को अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

 

*घटना का विवरण* – पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 27/03/2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक नीले रंग का ट्रैक्टर क्रमांक MP66A5734 ग्राम सरईझर (परास पानी नदी) से अवैध रेत लोड कर झांझी टोला की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम हर्रहवा राखड़ डेम के पास घेराबंदी की गई। इसी दौरान एक पावरट्रैक ट्रैक्टर मॉडल 439RE8 (नीले रंग का) उक्त नंबर का आता दिखाई दिया, जिसकी ट्राली में रेत भरी हुई थी। पुलिस को देखकर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर वाहन एवं रेत की जांच करने पर पाया गया कि उक्त रेत का परिवहन अवैध रूप से किया जा रहा था। आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 303(2), 317(5) बीएनएस एवं 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत अपराध घटित होना पाए जाने से ट्रैक्टर क्रमांक MP66A5734 (कीमत लगभग ₹6,00,000/-) एवं ट्राली में लोड रेत (कीमत लगभग ₹5,000/-) कुल कीमत ₹6,05,000/- का माल मौके पर समक्ष गवाहों के विधिवत जप्त कर चौकी परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया है।

 

जप्त माल का विवरण* – एक पावरट्रैक ट्रैक्टर मॉडल 439RE8 (नीले रंग का) क्रमांक MP66A5734 एवं ट्राली में लोड अवैध रेत (बालू)।

 

सराहनीय भूमिका – उपनिरीक्षक संदीप नामदेव (चौकी प्रभारी सासन), प्रधान आरक्षक सुमत कोल, प्रधान आरक्षक अनिल नवैत, आरक्षक राजकुमार शाक्य, आरक्षक प्रवीण तिवारी एवं आरक्षक फतेह बहादुर सिंह का सराहनीय योगदान रहा।