स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आठवें दिन स्वच्छता श्रमदान एवं शपथ का आयोजन वार्ड 42 के डीह बाबा परिसर में पार्षद संतोष शाह के उपस्थिति में आयोजित किया गया।
अभियान के थीम कंपटीशन फॉर स्वच्छोत्सव अंतर्गत चित्रकला,निबंध, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन अटल बिहारी सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया जिसमें 15 स्कूलों के छात्रों ने सहभागिता देकर प्रतियोगिता में भाग लिया और स्वच्छता का संदेश अपने विचारों और अभिव्यक्ति से दिया।
प्रतियोगिता में 300 से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया और स्वच्छता का संदेश देकर स्वच्छता का संदेश दिया। प्रतियोगिता में विजेताओं को मोमेंटो और प्रमाण पत्र आयुक्त सविता प्रधान ने देकर सम्मानित किया।
प्रतिभागी स्कूलों में इंडियन चिल्ड्रन एकेडमी,डीएवी सीडब्लू जयंत,सरस्वती शिशु मंदिर वैढन,संत जोसफ स्कूल,डीपीएस विंध्यनगर, काइट्स राइज स्कूल,डीएवी कृष्ण विहार,डीएवी वैढन,ई कोल स्कूल,आदर्श जीनियस स्कूल,संस्कार वैली इंटरनेशनल स्कूल,शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल वैढन के छात्रों ने भाग लिया।
*बच्चों के जागरूक प्रयास से स्वच्छ शहर की परिकल्पना को करेंगे साकार -सविता प्रधान* निगमायुक्त सविता प्रधान ने छात्रों को पुरस्कृत करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों के साथ एक आत्मीयता का अनुभव हमेशा सुखद होता है और सबने नन्हे नन्हे हाथों से चित्रकारी और रंगोली में जो संदेश दिया है वो वाकई काबिले तारीफ है,इस तरह के कार्यक्रम नगर निगम हमेशा आयोजित करता रहेगा जिससे स्वच्छता में सबकी भागीदारी सुनिश्चित हो।
गतिविधि के दौरान प्रमुख रूप से सहायक आयुक्त रूपाली द्विवेदी,आईईसी मैनेजर आशीष शुक्ला सहित आईईसी सदस्यों नितेश सिंह, राजन पाण्डेय, नरेंद्र चौबे, प्रसून पाण्डेय, प्रभाकर श्रीवास्तव, पारुल सिंह,नीलम उपाध्याय,इंडिपेंडनेट इंजीनियर भूपेश राणा व टीम सहित नगर पालिक निगम सिंगरौली के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति रही।





