अनुभाग स्तर प्रकरणो का निराकरण कर अग्रीम कार्यवाही हेतु जिला स्तर पर भेजेः-श्री शुक्ला
सिंगरौली 24 सितम्बर कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में वनाधिकार समिति की बैठक हुइ। बैठक में जिला स्तर पर प्राप्त आवेदनो पर चर्चा उपरांत 8 प्रकरणे की स्वीकृती प्रदान की गई। तथा कहा कि वनाधिकार के लंबित प्रकरणो का समय सीमा के अंदर निराकरण किया जाकर पात्र हितग्राहियो को लाभ प्रदान किया जाये ।वनाधिकार के लंबित प्रकरणो के समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियो प्रकरणो का समय सीमा में निराकरण करने का निर्देश दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि अनुभाग स्तर पर लंबित प्रकरण या वन विभाग लंबित प्रकरणो का आपसी समन्वय वनाकर निराकरण किया जाना सुनिश्चित किया जाये। बैठक के दौरान लंबित 168 दावो पर सुनवाई की गई तथा बैठक में ही 8 दावो को मान्य किया गया। इसी के साथ 38 जन जाति एवं 122 अन्य परम्परागत निवासी के दावो को अमान्य किया गया।
कलेक्टर ने सहायक आयुक्त जन जाति कार्य विभाग को निर्देश दिए कि सबंधित विभागो से सम्पर्क कर लंबित प्रकरणो का समय पर निराकरण सुनिश्चित करे। एवं आगामी समय सीमा बैठक के दौरान प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करना सुनिश्चित करे। बैठक के दौरान वन मण्डल अधिकारी अखिल बंसल, एसडीएम सृजन बर्मा, सहायक आयुक्त जन जाति कार्य विभाग मिथिलेश इनवे ,समिति के सदस्य सत्यवती सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।





