स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत ग्रीन हार्ट कालोनी में जिला स्तरीय कृमिमुक्त अभियान का हुआ शुभारंभ

87

 

शिविर मे किया गया किशोरी एवं महिलाओ की एचबी,बीपी, बीएमआई, तथा सुगर की जॉच

सिंगरौली 24 सितम्बर स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत ग्रीन हार्ट कालोनी में जिला स्तरीय कृमिमुक्त अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ नगर पालिक निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय द्वारा किया गया। शिविर में किशोरी बालिकाओ तथा महिलाओ को चिकित्साको के द्वारा एचबी,बीपी, बीएमआई, तथा सुगर की जॉच कर दवाओ का वितरण किया गया। वही कृमिमुक्त अभियान के तहत बच्चो को एल्बेंडाजोल दवा खिलाया गया। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य ही देश का भविष्य है। कृमि संक्रमण से शारीरिक और मानसिक विकास प्रभावित होता है। कृमि मुक्ति दिवस यह सुनिश्चित करता है कि हमारे बच्चे स्वस्थ और ऊर्जावान रहें।

इस अवसर पर पार्षद प्रेम सागर मिश्रा पार्षद आशीष वैश्य, पार्षद प्रतिनिधि् वार्ड क्रमांक 17 महेन्द्र सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग से जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ पंकज सिंह, डॉ सौरभ सिंह, डीपीएम सुधांशु मिश्रा, एपीएम, आशीष पाण्डेय, यूपीएचसी सीता शर्मा, सीएचओ प्रियका मिश्रा, एएनएम वर्षा शुक्ला, डीईओ प्रविंद्र, आशा प्रीति मिश्रा उपस्थित रहे।