सिंगरौली 24 सितम्बर कलेक्ट्रेट सभागार विंगत दिवस कलेक्टर, श्री चंद्रशेखर शुक्ला की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण परामर्श समिति (डीएलआरएसी ) की बैठक आयोजित की गई। बैठक विभिन्न बैंकिंग संबंधी मुद्दों तथा सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कलेक्टर द्वारा की गई। समीक्षा उपरांत कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी बैंक यह सुनिश्चित करें कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लाभार्थियों तक पहुँचे। शासन द्वारा संचालित सभी योजनओं जैसे सीसीएल, पीएमएफएमई उद्यम क्रांति योजना,भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना, संत रविदास योजना,आचार्य विद्यासागर योजना आदि को विशेष महत्व देते हुए ज्यादा-से-ज्यादा लोगो को लाभान्वित करें एवं दिए गए लक्ष्य को पूरा करना सुनिश्चित करें।
बैठक में एल.डी.ओ. धीरज गुप्ता द्वारा बिभिन्न बैंकिंग पहलुओ पर चर्चा की गयी जिसमे रीईकेवायसी पर विशेष चर्चा की गयी और सभी बैंको के जिला समन्वयक को इस कार्य में तेजी लाने हेतु निर्देश दिया गया। साथ ही बैंकिंग सेवाओं को आमजन तक सुगम एवं पारदर्शी बनाने पर विशेष बल दिया गया।इस अवसर पर भ् जिला अग्रणी प्रबंधक,श्री रंजीत कुमार, निदेशक आरसेटी , श्री विजय कुमार,सभी बैंको के जिला समन्वयक एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों तथा जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे ।





