बड़गड़ में चोरी की लगातार वारदातों से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

36

बड़गड़ में चोरी की लगातार वारदातों से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 

शासकीय हाई स्कूल बड़गड़ में फिर चोरी, जमीन में गड़ा हुआ उखाड़ कर ले गए कमर्शियल का पाइप 

 

सिटी टू विलेज समाचार | संवाददाता बड़गड़

 

बड़गड़ (सिंगरौली)। सिंगरौली जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़गड़ स्थित शासकीय हाई स्कूल बड़गड़ में चोरी की लगातार सामने आ रही घटनाओं से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। विद्यालय में बार-बार हो रही चोरी की वारदातों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, चोरी की घटनाओं की सूचना पहले भी माड़ा थाने में दी जा चुकी है। इसके बावजूद विद्यालय में लगातार चोरी होने की बात सामने आ रही है। लोगों का कहना है कि यदि क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त हो, तो ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिल सकती है।

 

बताया जा रहा है कि इस बार चोरों ने विद्यालय परिसर में जमीन में कमर्शियल का गढ़ा हुआ पाइप भी चोरी कर लिया। लगातार हो रही इन घटनाओं से विद्यालय की संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

 

अब कार्रवाई का इंतजार

 

लगातार चोरी की घटनाओं के बीच स्थानीय लोग पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेने, क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

 

अब देखना यह होगा कि शासकीय हाई स्कूल बड़गड़ में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर पुलिस प्रशासन क्या कदम उठाता है और इन वारदातों पर कब तक रोक लग पाती है।