मुख्यमंत्री ने सिंगरौली जिले के 23 हजार 494 किसानो के खाते में 11.80 करोड़ की धान प्रोत्साहन योजना राशि का किया आंतरण
मुख्यमंत्री के उद्बोधन का बालाघाट से किया गया लाईव टेलीकास्ट
सिंगरौली 24 सितम्बर/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट जिले के कटंगी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कृषि उन्नति योजना अंतर्गत वर्ष 2024-25 की धान प्रोत्साहन राशि का प्रदेश 6 लाख 69 हजार 272 किसानो के खाते में 337.12 करोड़ धान प्रोत्साहन योजना अंतर्गत राशि का सिंगल क्लीक के माध्यम से आंतरण किया गया। योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री ने सिंगरौली जिले के 23 हजार 494 किसानो के खाते में 11.80 करोड़ की राशि आंतरित की।
इस अवसर पर किसानो को संबोधित करते हुयें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानो को स्वाबलंबी एवं सम्पन्न बनाने के लिए संकल्पित है। उन्होने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना जैसी योजनाओ के माध्यम से किसानो की आय एवं उत्पादन बढ़ाने लिए सहायक हो रही है। किसानो को खाद बीज क्रय करने करने से लेकर एमएसपी के माध्यम से किसानो द्वारा उत्पादित फसलो का उचित मूल्य प्रदान किया जा रहा। उन्होने कहा कि आधुनिक, वैज्ञानिक एवं प्राकृति खेती को बढ़ावा देते हुये सरकार स्थानीय उत्पादो एवं श्री अन्न पैदावार को बढ़ाने के लिए सार्थक कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को समृद्ध बनाने के लिए हमे स्वादेशी उत्पादो को अपनाना होगा।
सिंगरौली जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में देवसर विधानसभा के विधायक श्री राजेन्द्र मेश्राम, कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला, प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय के उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन का लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से देखा एवं सुना गया। इस अवसर पर उपसंचालक कृषि मनोज सिंह, उपायुक्त सहकारिता पी.के मिश्रा, जिला आपूर्ति अधिकारी पी.सी चन्द्रवंशी सहित बड़ी संख्या मे किसान भाई उपस्थित रहे।





