कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक आयोजित

91

 

मुख्यमंत्री सीखा कमाओ योजना अंतर्गत औद्योगिक कम्पनिया रोजगार उपलंब्ध करायेः-श्री शुक्ला

सिंगरौली 24 सितम्बर / कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कौशल समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक उपस्थित औद्योगिक कम्पनियो के प्रतिनिधियो से औद्योगिक में रिक्त पदो की जानकारी लेने के पश्चात निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत औद्योगिक कम्पनिया अनिवार्य रूप पंजीयन कर युवाओ को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर उपलंब्ध कराये। इसके साथ ही समय समय पर आयोजित जिला स्तरीय रोजगार मेले के दौरान युवाओ को अप्रेटिसशिप का प्रशिक्षण देने हेतु उनका चयन करे। तथा युवाओ को रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु स्कील डेवलपमेंट का प्रशिक्षण भी दिया जाये।

कलेक्टर ने इस आशय के भी निर्देश दिए कि अक्टूबर में संभाग स्तरीय युवा संगम एवं रोजगार मेले का आयोजन किया जाना प्रस्तावित इस मेले में जिले की समस्त औद्योगिक कम्पनियो को सम्मिलित होना है साथ ही कम्पनियो के महाप्रबंधक, एचआर कम्पनी एवं कम्पनी अंतर्गत कार्यरत ओ.बी कम्पनियो में व्यावसायवार पदवार रिक्तियो की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में संकलित कर अवगत कराये। बैठक के दौरान वन मण्डल अधिकारी अखिल बंसल, एसडीएम सृजन बर्मा, महाप्रबंधक उद्योग नवीन कुशवाहा, प्राचार्य आईटीआई एन.के पटेल सहित औद्योगिक कम्पनियो के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।