जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा 63 बोरी अवैध धान को किया गया जप्त

37

 

लगभग 25 क्विटल धान बलसोता बैरियर से अवैध तरीके से ले जाने का किया जा रहा था प्रयास

सिंगरौली 10 दिसम्बर 2025/कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशन में गठित दल द्वारा जिले में धान उपार्जन केन्द्रो में लाई जाने वाली अवैध धान पर सतत रूप से निगरानी रखी जा रही है इसी कड़ी में एसडीएम सिंगरौली श्री सुरेश जाधव के नेतृत्व में बैढ़न से बीजापुर मार्ग वन बैरियर बलसोता में जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा उत्तर प्रदेश सोनभद्र से अवैध रूप से बिक्री हेतु लाई जा रही 63 बोरी लगभग 25 क्विटल धान को जप्त किया गया। पिकअप के माध्यम से बार्डर क्रास कर उपार्जन केन्द्रो में अवैध धान को बेचने का प्रयास किया जा रहा था जिसको खाद्य विभाग, मण्डी विभाग एवं पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर जप्त किया गया। अग्रीम कार्यवाही हेतु जप्त अवैध धान को पुलिस को सुपुर्द गया है।

गणना पंत्रक की कार्यवाही में छूटे नामो को शामिल किये जाने की अंतिम तिथि आज

सिंगरौली 10 दिसम्बर 2025/ निर्वाचन आयोग द्वारा कराये जा रहे मतदाता सूची विशेष पुनिरीक्षण हेतु बीएलओ द्वारा घर घर जाकर गणना पंत्रक भराये जा रहे।निर्वाचन आयोग द्वारा गणना पंत्रक भराये जाने की अंतिम तिथि 11 दिसम्बर 2025 निर्धारित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गौरव बैनल के द्वारा जिले के नागरिको से आग्रह किया गया है जिन मतदाताओ के द्वारा अभी तक अपने गणना पंत्रक भरकर बीएलओ को जमा नही कराया गया वे अपने संबंधित बीएलओ से सम्पर्क कर 11 दिसम्बर तक अपना गणना जमा कर सकते। उन्होने बताया कि गणना प्रपत्रो का शत प्रतिशत डिजिटाईजेशन कर लिया गया है। साथ मतदान केन्द्रो में बीएलाओ द्वारा जिन व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में नही है उनके नाम का वाचन भी किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि 16 दिसम्बर 2025 को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन समस्त मतदान केन्द्रो में किया जायेगा।