यातायात नियमों के पालन का दिया गया जागरूकता संदेश एवं लगातार किया जा रहा प्रयास
सिंगरौली सिटी टू विलेज न्यूज
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जनवरी 2026 के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से आज एक वॉकथन का आयोजन किया गया। वॉकथन में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, आम नागरिकों, स्वयंसेवी संगठनों तथा अधिकारियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा”, “हेलमेट व सीट बेल्ट अपनाएं”, “शराब पीकर वाहन न चलाएं” जैसे जागरूकता संदेश दिए।
वॉकथन के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के पालन, तेज गति से वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा पैदल यात्रियों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल कानून नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है, जिसे प्रत्येक नागरिक को निभाना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई तथा सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने का आह्वान किया
यातायात पुलिस द्वारा चौराहा तिराहा पर किया गया जागरूक
यातायात पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत शहर के प्रमुख चारों एवं तिराहो पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन लगातार किया जा था है जिसमें वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी जाकर जागरूकता से संबंधित पोस्टर बैनर पंपलेट बांटे जा रहे है
यातायात पुलिस सिंगरौली वासियों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें और दुर्घटनाओं से बचें





