सिंगरौली में नदी के तेज बहाव से तीन गायों की मौत, घरों में घुसा पानी

117

 

बैढ़न थाना सिंगरौलिया क्षेत्र के ग्राम में अचानक बढ़े पानी से मची अफरा-तफरी

 

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न थाना सिंगरौलिया क्षेत्र अंतर्गत एक ग्राम में अचानक नदी का बहाव तेज होने से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण नदी किनारे बंधी तीन गायें पानी में डूब गईं, जिससे उनकी मौत हो गई।

 

अचानक बढ़े पानी के कारण आसपास के लोगों के घरों में भी पानी भर गया। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों में पानी भरने से घरेलू सामान और अन्य आवश्यक वस्तुओं का नुकसान भी हुई है।

घटना के बाद ग्रामीणों में चिंता और भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी में अचानक तेज बहाव आने से स्थिति बिगड़ी और लोगों को संभलने का पर्याप्त मौका नहीं मिला। ग्रामीण अपने परिवार और पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।