उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के चोपन ब्लाक में स्थित ग्राम सभा कुड़ारी के पंचायत भवन पर नहीं हुआ ध्वजारोहण!
आजादी के 80वें महापर्व स्वतंत्रता दिवस पर नहीं हुआ ध्वजारोहण,जिम्मेदार कौन?
ब्यूरो सोनभद्र कुड़ारी-चोपन/सोनभद्र। आजादी के 80वें महापर्व पर जहां पूरा देश अपनी खुशियां मना रहा था वही उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र में स्थित ब्लाक चोपन अंतर्गत ग्राम सभा कुड़ारी के ग्राम पंचायत भवन पर नहीं हुआ ध्वजारोहण ! स्वतंत्रता दिवस पर्व हमें उन महान लोगों की स्मृति कराता है जिन्होंने अपने अपरिमित बलिदान से स्वतंत्रता हासिल की है ।इस दिन को पाने के लिए कितने ही क्रांतिकारियों ने अपने रक्त से इस धरती को सींचा है इसकी महत्ता का एहसास भारतवर्ष के प्रत्येक नागरिक को होना चाहिए और है भी। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण ना हो पाना किसकी कमी माना जाए क्योंकि ध्वजारोहण के लिए किसी भी ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान जो आज प्रशासक के रूप में है पंचायत सहायक , ग्राम सचिव, खण्ड विकास अधिकारी ,एडीओ पंचायत एवं स्वयं जिलाधिकारी भी इसकी मॉनिटरिंग करते हैं बावजूद इसके इतनी बड़ी चूक कैसे हुई, यह एक बड़ा सवाल है ?क्या आज हम इतने व्यस्त हो गए कि अपने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में उसके आरोहण के लिए समय नहीं है ?आश्चर्य है घोर आश्चर्य है ।फिलहाल खबर लगाने का उद्देश्य जिलाधिकारी महोदय का ध्यान आकर्षित करना है जिससे दोषियों पर उचित कार्रवाई हो और अपने राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान किस प्रकार करना चाहिए यह देश के सभी नागरिक को पता होना चाहिए क्योंकि यह आजादी हमें इतनी आसानी से नहीं मिली जितनी आसानी से लोग अपने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में ध्वजारोहण करने के लिए समय नहीं जुटा पाए।





