राधा-कृष्ण की दिव्य झांकी एवं भव्य भंडारे का भी आयोजन मां काली मंदिर परिसर में सप्तमी के अवसर पर डांडिया एवं भव्य भंडारा का आयोजन

नवरात्रि के सप्तमी के शुभ अवसर पर विंढमगंज क्षेत्र स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा, रावण दहन एवं रामलीला कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सप्तमी तिथि को मां कालरात्रि की आराधना के साथ दर्शन हेतू विंढमगंज, मुड़ीसेमर, सलैयाडीह, धरतीडोलवा, हरनाकछार,केवाल सहित कई गांव में भी पट खोल दिया गया विंढमगंज राम जानकी मंदिर दुर्गा पूजा समिति कार्यक्रम में महिलाओं ने डांडिया खेलकर मां दुर्गा की आराधना की, वहीं श्रद्धालुओं के लिए इच्छा अनुसार बैठकर भव्य भंडारे कराया गया। इस अवसर पर दुद्धी विधानसभा-403 के पूर्व विधायक हरिराम चेरों ने फीता काटकर डांडिया महोत्सव का शुभारंभ किया।
हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे नजर आए और डांडिया महोत्सव का आनंद लिया। स्थानीय लोगों ने तन-मन-धन से सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल व्याप्त रहा।
इसी कड़ी में, मां काली पीठ दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में राधा-कृष्ण, बजरंगबली मां काली की झांकी एवं भव्य भंडारे का भी 9 दिन सतत चलता हुआ।आयोजन मां काली मंदिर परिसर में किया गया।
पूरे आयोजन के दौरान विंढमगंज थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह अपने दल-बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे, जिससे श्रद्धालुओं ने पूर्ण शांति और श्रद्धा भाव से कार्यक्रम का आनंद उठाया।
इस अवसर पर समिति के सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं सदस्य गण बढ़-चढ़कर शामिल हुए और क्षेत्रवासियों को एक भक्ति व सांस्कृतिक संदेश दिया।





