घिवही रेलवे क्रॉसिंग पर गड्ढों से जाम, 18 ट्रक फंसे विभाग की घोर लापरवाही उजागर
विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत घिवही रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 50 पर सड़क और अंडरपास की बदहाल स्थिति ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। नेशनल हाईवे और अंडरपास पर जगह-जगह पड़े बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन लंबा जाम लग जाता है। हालत यह है कि राहगीर, साइकिल सवार और बाइक चालक अक्सर गिरकर घायल हो रहे हैं।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे विभाग द्वारा बनाया गया अंडरपास कंपनियों की लापरवाही का शिकार हो चुका है। पीसीसी तोड़ दिए जाने से रास्ता पूरी तरह क्षतिग्रस्त है और घीवही गांव जाने वाला मुख्य मार्ग बंद कर दिया गया है। ग्रामीणों को अब चार से पांच किलोमीटर घूमकर जाना पड़ रहा है।
आज 30 सितंबर 2025 (मंगलवार) को स्थिति और भयावह हो गई, जब गड्ढों में फंसकर करीब 18 ट्रक घंटों तक जाम में फंसे रहे। ग्रामीणों की मदद और जेसीबी मशीन लगाकर ट्रकों को बाहर निकाला गया। ट्रक चालकों को लगभग पी गाड़ी निकलवाने के लिए ₹हजारों खर्च करने पड़े।
ग्रामीण संतोष शर्मा और अन्य लोगों का कहना है कि ठेकेदार और कंपनी की घोर लापरवाही ने यहां की जनता को परेशानी में डाल दिया है। सड़क की दुर्दशा से आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन पीडब्ल्यूडी और रेलवे विभाग के अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं।
स्थानीय लोगो का संबंधित विभागों से मांग किया है कि जल्द से जल्द सड़क और अंडरपास की मरम्मत कराई जाए, अन्यथा आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।





