मां गौरी के पूजन करने मंदिरों में पहुंचे कई जनप्रतिनिधि महाआरती में और डांडिया में भी शामिल हुए हजारों श्रद्धालु

89

मां गौरी के पूजन करने मंदिरों में पहुंचे कई जनप्रतिनिधि महाआरती में और डांडिया में भी शामिल हुए हजारों श्रद्धालु

 

स्थानीय थाना क्षेत्र में 30/09/2025 को स्थित माँ काली पीठ दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित भव्य दुर्गा पूजा पंडाल में कल रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका की अध्यक्षा श्रीमति रूबी प्रसाद का आगमन हुआ। उनके साथ दुद्धी विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी श्रवण सिंह गौड़ जी भी उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने श्रद्धापूर्वक माँ दुर्गा की आरती एवं पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

 

इस अवसर पर रूबी प्रसाद जी ने भंडारे के लिए 11,000 रुपये की सहयोग राशि देने तथा मंदिर परिसर में बड़ा गेट बनवाने की घोषणा की। उनके इस संकल्प से समिति के पदाधिकारी व श्रद्धालु अत्यंत उत्साहित हुए और उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समिति के सभी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।माँ काली पीठ में चल रहे दुर्गा उत्सव में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। इस मौके पर मां काली पीठ दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल इस मौके पर संरक्षक अशोक कुमार जायसवाल, विनोद कुमार जायसवाल पप्पू, नंदलाल केसरी, पप्पू गुप्ता, अरुण कुमार जायसवाल, ऋषिकेश जायसवाल, प्रबंधक प्रवेश गुप्ता, अध्यक्ष रविशंकर जायसवाल, उपाध्याय रोशन गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी,मनोज गुप्ता, शिवम गुप्ता,सियाराम गुप्ता होटल, संजय शर्मा,अरविंद जायसवाल, अगस्त जायसवाल, सुभाष कुमार, डेकोरेशन व्यवस्था अंकुश गुप्ता, सुभाष कुमार फुल डेकोरेशन चंद्र देव,मिस्शु जायसवाल सहित क्षेत्र के भक्तगण आरती में शामिल है।

 

राम जानकी मंदिर पर नवरात्रि के अष्टमी को महागौरी के महाआरती में भक्तो की लगी भीड़,डांडिया का हुआ आयोजन किया जिसके मुख्य अतिथि मानसिंह गाेंड रहें इस मौके पर

क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभा किया और पूरा मंदिर प्रांगण भक्तिमय में हो चुका था ऐसी क्रम में म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड का आगमन राम मंदिर पर हुआ और उन्होंने भगवान राम और मां दुर्गा की आरती में शामिल हुए इस मौके पर पहुंचने को लेकर मैं आपको भाग्यशाली समझा और कमेटी को धन्यवाद दिया मां दुर्गा का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया इसके बाद रामलीला मंच पर उन्होंने क्षेत्र के जनता को नवरात्रि की बधाई देते हुए ₹5100 का सहयोग राशि प्रदान किया और कहा कि यह रामलीला भगवान राम की चरित्र को दिखाया गया है हम सभी को भगवान राम की इस लीला को अपने जीवन में आत्मसाद करना चाहिए तभी हम एक अच्छा समाज तथा परिवार का निर्माण कर सकते हैं। और इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह दशहरा का जो पर्व है रावण दहन इसमें हम सभी को बुराई को त्याग कर अच्छाई को अपनाना चाहिए इसके बाद मां काली मंदिर पर भी दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और सहयोग राशि प्रदान किया।रामलीला समिति के अध्यक्ष संजय गुप्ता, राजू गुप्ता, ओम प्रकाश रावत, ओपी यादव, नंदकिशोर गुप्ता,शशि चंद्रवंशी, मिशु जायसवाल, उज्जवल केसरी, सत्यम जयसवाल, हर्षित प्रकाश, अमरेश केसरी, कार्तिक चंद्रवंशी, आदित्य गुप्ता, जितेंद्र शर्मा, अरविंद गुप्ता और लव कुश चंद्रवंशी सहित कई अन्य कार्यकर्ता पूरी लगन के साथ व्यवस्था संभालने में लगे रहे।