पुलिस चौकी बंधौरा को बड़ी सफलता मिली लूटपाट का हुआ खुलासा

500

 

2 आरोपी हुए गिरफ्तार, 3 की तलाश जारी

 

बीते 8 जुलाई को अमित कुमार शाह* निवासी ग्राम मालवा थाना माड़ा के साथ हुई लूट का आज पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि इस घटना में शामिल *2 आरोपियों को कर्सुआराजा* से गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं इस घटना में *फरार 3 अन्य आरोपियों* की सरगर्मी से तलाश जारी है।

 

गौरतलब है कि 8 जुलाई की रात करीब 9 बजे अपने कियोस्क शाखा बंद कर घर जा रहे अमित कुमार शाह पिता जमेसर शाह उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम मलगा पुलिस चौकी बंधौरा थाना माड़ा को लाठी डंडों से लैस 3 नकाबकोश लोगों ने मलगा रोड पर मारपीट कर उनके पास रखे 26 हज़ार 800 रुपये, हिसाब की कापी रजिस्टर, बायोमैट्रिक डिवाइस, दो चाभी, एक विवो कंपनी का मोबाइल तथा जेब से एक अन्य मोबाइल लूट* लिया था। जिसके बाद एक अन्य व्यक्ति ने मोटर सायकल से आकर तीनो व्यक्तियो को अपनी मोटर सायकल मे बैठाकर लाईट बंद कर भाग निकले। *माड़ा निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा ने इस घटना में फरियादी की तहरीर पर अपराध क्र. 373 / 2025 धारा 309 (6) BNS कायम कर विवेचना मे लिया गया।

 

जिसके बाद सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन व एसडीओपी कृष्ण कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में अपराध की गंभीरता को देखते हुये माड़ा व बन्धौरा पुलिस के साथ एसआईटी टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की जाने लगी।

 

मामले के पड़ताल में लगी पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर नितीष कुमार शाह पिता श्रवण कुमार शाह उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम मलगा एवं संजय कुमार साकेत उर्फ रावण पिता रागजरा साकेत उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम कर्सुआराजा पुलिस चौकी बंधौरा को कर्सुआराजा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक लाख रुपये नगद समेत 60 हज़ार कीमती एक एच.एफ. डिलक्स मोटरसाइकिल एवं 80 हज़ार कीमती पांच नग मोबाइल

समेत 2 लाख 40 हज़ार का मशरुका जप्त किया है। पुलिस के मुताबिक इस घटना में उनके तीन अन्य साथी फरार हैं, जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

 

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा थाना प्रभारी माड़ा, उपनिरी. बी. एल. बंसल, चौकी प्रभारी बंधौरा, स.उ.नि. राजवर्धन सिंह परिहार, पंकज सिंह, प्र.आर. राकेश विश्वकर्मा, मनीष शुक्ला, अजीत, अनीश सिंह, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, रामराजा लोधी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गठित एस.आई.टी. टीम- उप निरी. पवन सिंह, प्र.आर. विजय खरे, जितेन्द्र सिंह सेगर, आरक्षक प्रशान्त केशरी, पुष्कर पोरवाल की सराहनीय भूमिका रही ।