फोटो वीडियो के साथ कोयला माफिया के नाम का भी होगा जल्द खुलासा
रेणुकूट/ सोनभद्र। सोनभद्र के वन विभाग रेणुकूट के गाड़ा बैरियर पर धड़ल्ले से चल रहा है कोयले का अवैध कारोबार जिसके लिए तमाम गाड़ियों से कोयले को कम कीमतों पर खरीद कर इकट्ठा हुए कोयले को चंदासी मंडी में बेचा जाता है अथवा अन्य ईट भट्टों पर बेचाt जाता है कोयले का यह खेल जिस कोयला माफिया द्वारा किया जा रहा है यह कोयला माफिया रेणुकूट व पिपरी थाने के भ्रष्ट कर्मचारीयों अथवा अधिकारियों के मिली भगत से बड़े पैमाने पर इस तरह का कार्य कर रहा है ऐसा नहीं है कि यह कोयला माफिया आज से यह काम कर रहा है बल्कि यह कई वर्षों से गाड़ा बैरियर के सामने अपना ठिकाना बनाए हुए हैं अर्थात अपने काम को अंजाम यहीं से देता है बड़ी बात यह है कि रातों-रात यह खेल किया जाता है शाम 7:00 बजे से लेकर सुबह 4:00 बजे भोर तक तमाम गाड़ियों से कोयला निकालकर इकट्ठा हुए कोयले को दूसरी गाड़ियों में शिफ्ट करके चंदासी मंडी में भेज दिया जाता है सूत्रों की माने तो संबंधित प्रशासनिक भ्रष्ट कर्मचारीयों अथवा अधिकारियों का निर्देश है कि रातों-रात माल हट जाना चाहिए जिसके कारण यह काम रात में होता है और अत्यधिक कोयला अन्य दूसरी गाड़ियों के माध्यम से चंदासी मंडी अथवा अन्य ईट भट्टों पर भेज दिया जाता है आश्चर्यजनक बात यह है कि पिपरी थाने से मात्र 8 किलोमीटर की दूरी पर यह काम हो रहा है और गाड़ियां लोड होकर पिपरी रेणुकूट रावर्टसगंज व अन्य स्थान से होते हुए चंदासी मंडी में रातों-रात पहुंच जाती है और किसी को भनक तक नहीं लगती ऐसा संभव नहीं है इससे साफ मालूम पड़ता है कि इस तरह के खेल में बड़े प्रशासनिक अधिकारियों का हाथ है ।अन्यथा खबर प्रकासन के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई । इस खेल को अंजाम देने के लिए तमाम बड़ी गाड़ियों से अथवा ड्राइवर को मिलाकर अथवा गाड़ी मालिकों को मिलाकर जो की कोयले का ट्रांसपोर्ट कराते हैं द्वारा चार टन के करीब एक गाड़ी से निकाल लिया जाता है और कोयले की अत्यधिक कम कीमत देकर उसे खरीद लिया जाता है जिसको थानों और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की सेटिंग से बिना परमिट चंदासी मंडी में भेज कर मोटा मुनाफा कमाया जा रहा है। समय-समय पर इस माफिया द्वारा काम बंद कर दिया जाता है और मौका देखकर बड़े पैमाने पर इस काम को अंजाम दिया जाता है। खबर लगाने का उद्देश्य सरकारी राजस्व की हो रही क्षति और ट्रांसपोर्टर व उनके ड्राइवर द्वारा कोयला माफियाओं का उनके कार्य में सहयोग कर सरकार को बड़ी छती पहुंचाई जा रही है इसी उद्देश्य से खबर लगाया जा रहा है जिससे संबंधित ईमानदार प्रशासनिक अधिकारियों तक खबर पहुंचे और दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई के साथ सरकारी राजस्व की क्षती और चोरी कर मालामाल बनने कि इस प्रक्रिया से युवाओं में जा रहे गलत संदेश को रोका जा सके। पत्रकारों की टीम इस अवैध कोयला कारोबार का सबूतों के साथ कोयला माफिया को करेगी बेनकाब जल्द होगा उस माफिया का खुलासा जो कितने वर्षों से और कब से काम कर रहा है रेणुकूट क्षेत्र में।





