आगनवाड़ी केन्द्र जैतपुर में पोषण प्रदर्शनी का किया गया

143

25 सितम्बर / कलेक्टर श्री चंद्रशेखर शुक्ला के निर्देश अनुसार आठवें राष्ट्रीय पोषण अभियान एवं सेवा स्वच्छता पखवाड़ा अभियान अंतर्गत आज सिंगरौली शहरी परियोजना अंतर्गत जैतपुर में पोषण गतिविधियों का आयोजन किया गया । अभियान में विभागीय गतिविधियां आयोजित की गई । इसके अंतर्गत फिटनेस चैलेंज, योगा दिवस का आयोजन किया गया ।

साथ ही समुदाय में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय स्तर पर खेले जाने वाले खेलों का प्रदर्शन किया गया, साथ ही पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से शहरी समुदायों में पोषण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मोटापे की रोकथाम हेतु हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया एवं आवश्यकता अनुसार उपचार किया गया। इसी प्रकार की गतिविधियों का आयोजन जिले के समस्त आंगनबाड़ी केदो में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया जा रहा है ।कार्यक्रम में सीडीपीओ शहरी श्री शैलेंद्र साकेत , सीडीपीओ ग्रामीण परियोजना श्री आरपी सिंह, पर्यवेक्षक श्रीमती मीनाक्षी चतुर्वेदी, श्रीमती भारती द्विवेदी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं एवं स्वास्थ्य विभाग का अमला उपस्थित रहा।