सिंगरौली 25 सितम्बर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा इस आशय से अवगत कराया गया है कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निर्देशानुसार निर्वाचन नामावली का विशेष गहन पुनिरीक्षण एसआईआर का कार्यक्रम जारी किया जाना संभावित है। जिसके संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्र शेखर शुक्ला अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 26 सितम्बर को शांय 3 बजे से बैठक आयोजित होगी। उन्होने जिले के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियो को निर्धारित समयानुसार बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।





