बाबा भूतेश्वर दरबार विवाद समाधान की ओर बढ़ते कदम 5 अक्टूबर 2025 दिन रविवार की बैठक पर टिकी निगाहें
बाबा भूतेश्वर दरबार का विवाद अब निर्णायक मोड़ की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। वर्षों से चली आ रही खींचतान और अंदरूनी मतभेदों के बीच अब 5 अक्टूबर 2025 दिन रविवार को होने वाली बैठक पूरे क्षेत्र के लिए उम्मीद की किरण बन गई है।
दरअसल, बाबा भूतेश्वर दरबार केवल एक धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था, विश्वास और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। यहां की पवित्र ब्रह्मलीन संत श्री श्री 1008 श्री शिवदास जी महाराज ( फक्कड़ बाबा ) के द्वारा वर्षों तक प्रचलित अखंड धुनी और तपस्थली का इतिहास सैकड़ों वर्षों पुराना है, जिसने अनगिनत भक्तों के जीवन में शांति और सकारात्मकता का संचार किया है। यही कारण है कि जब-जब यहां विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई है, तो भक्तगणों की भावनाएं गहरी चोट खाई हैं।
भक्तों की उम्मीदें बैठक से जुड़ीं
अब सबकी नजरें 5 अक्टूबर की बैठक पर टिकी हुई हैं। लोगों को विश्वास है कि यह बैठक चुनाव को लेकर महिला सशक्ति टीम को समिति से जोड़ने नए पदाधिकारी को जोड़ने से चले आ रहे विवाद का पटाक्षेप करेगी और बाबा भूतेश्वर दरबार की पवित्रता पूर्ववत स्थापित होगी। अगर इस बैठक में कोई ठोस निर्णय निकलता है तो यह न केवल समिति के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक पल साबित होगा।
आस्था बनाम विवाद
लोगों का कहना है कि बाबा भूतेश्वर दरबार जैसे तपोस्थल को विवादों में उलझाना, आस्था और विश्वास को ठेस पहुँचाने जैसा है। यहां की पवित्रता और प्रतिष्ठा को कायम रखना हर किसी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
संभावित नतीजे
जानकारों के अनुसार, यदि बैठक में समिति और कार्यकर्ताओं के बीच सहमति बन जाती है, तो न केवल विवाद का अंत होगा बल्कि आगामी धार्मिक आयोजनों में नई ऊर्जा और समर्पण का संचार होगा। वहीं, अगर बैठक बेनतीजा रहती है, तो यह विवाद और गहरा सकता है।
अब यह देखना बेहद रोचक होगा कि 5 अक्टूबर को बाबा भूतेश्वर दरबार की इस ऐतिहासिक बैठक से क्या राह निकलती है – क्या आस्था की जीत होगी या विवाद की परछाइयाँ बनी रहेंगी।
भक्तगण आशा कर रहे हैं कि इस बार कुछ समय की खींचतान खत्म होगी और दरबार की गरिमा, पवित्रता एवं आध्यात्मिक चमक पहले से भी अधिक दमकेगी।





