तहसील सरई में आयोजित हुई भूमि विवाद की जनसुनवाई

493

 

 

 

*मोहन विरुद्ध राम विशाले ग्राम बरका का हुआ निराकरण दोनों की भूमि विवाद के कारण पुलिस राजस्व की टीम की उपस्थिति में निराकरण से संतुष्टि हुई*

 

 

 

 

 

 

 

कलेक्टर सिंगरौली के अभिनव पहल के रूप में वर्षा ऋतु के आगमन के साथ ही छोटे-छोटे भूमियों के विवाद के निराकरण हेतु पुलिस एवं राजस्व की टीम के साथ जनसुनवाई कर मौके से निराकरण हेतु पहल की गई। तहसील सरई अंतर्गत तहसीलदार चंद्रशेखर मिश्रा की उपस्थिति में तहसील कार्यालय सरइ में जनसुनवाई का वृहत कार्यक्रम शनिवार को रखा गया। उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह थाना प्रभारी लांघडोल, चौकी प्रभारी बरका उपनिरीक्षक नृपेंद्र सिंह, थाना सरई से उप निरीक्षक एसपी सिंह, एएसआई कमलेश प्रजापति, निगरी से सहायक उपनिरीक्षक, नायब तहसीलदार देवकरण सिंह, राजस्व निरीक्षक रामनरेश सोनी, राजेंद्र कोरी एवं राजस्व विभाग तथा पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति मैं जनसुनवाई प्रारंभ हुई। भूमि विवाद के 70 प्रकरणों की मौके से सुनवाई की गई। जिनमें स्थगन आदेश का पालन नहीं होना, अवैध रूप से खेतों की जुताई कर लेना, मार्ग अवरुद्ध कर देना, खेतों की मेड काट लेना इस तरह के विवाद परिलक्षित हुई। तहसीलदार सरई द्वारा मौके पर ही राजस्व प्रकरण के पक्षकारों की उपस्थिति में सुनकर 10 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण कर अंतिम आदेश पारित कर दिया गया। तहसील अंतर्गत धारा 250 मध्य प्रदेश भू राजस्व संहिता 1959 के अंतर्गत प्रचलित प्रकरण जिनमें अंतरिम आदेश का उल्लंघन किया जा रहा था उन में पुलिस एवं राजस्व की टीम मौके पर ही निर्धारित कर आगामी एक सप्ताह में निराकरण हेतु निर्देशित किया गया। चौकी प्रभारी बरका द्वारा भूमि विवाद करने पर छह प्रकरणों में तथा थाना सरई द्वारा पांच प्रकरणों में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। इसी प्रकार चौकी निवास में भी राजस्व निरीक्षक निवास एवं राजस्व टीम तथा पुलिस की टीम के साथ जनसुनवाई का आयोजन किया गया। मौके पर महिला पक्षकारों के साथ अत्यंत ही संवेदनशीलता के साथ थाना एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा निराकरण किया गया। जिला प्रशासन की इस पहल पर पक्षकारों के द्वारा आभार व्यक्त किया गया एवं ऐसे आयोजन होते रहे इस बात के लिए अनुरोध भी किया गया।