शासन प्रशासन द्वारा किया गया विंध्याचल पक्का घाट एवं नरौर बॉर्डर का निरीक्षण

23

शासन प्रशासन द्वारा किया गया विंध्याचल पक्का घाट एवं नरौर बॉर्डर का निरीक्षण।

 

 

मिर्जापुर। जनपद के जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक अर्पणा रजत कौशिक की संयुक्त टीम ने श्रावण मास में कावड़ यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए विंध्याचल पक्का घाट एवं नरौर बार्डर का किया निरीक्षण। वहीं पर आपको बता दें कि संयुक्त निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शुद्ध पेयजल, सीसीटीवी, सुरक्षा व्यवस्था, शौचालय, खाने पीने की व्यवस्था, घाटों पर गोताखोरों की व्यवस्था, बैरिकेटिंग व्यवस्था, लाइव जैकेट एवं नावों की उपलब्धता तथा प्राथमिक उपचार का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि 24 घंटे रोशनी की व्यवस्था, 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था, कावड़ मार्गों पर नियमित गश्त एवं असामाजिक तत्वों पर निगरानी बनाकर रखें। वहीं पर अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगाने के लिए निर्देश दिए।