राष्ट्रीय जनमत पार्टी मिर्जापुर ने किया धरना प्रदर्शन। 

15

राष्ट्रीय जनमत पार्टी मिर्जापुर ने किया धरना प्रदर्शन। 

 

 

मिर्जापुर। राष्ट्रीय जनमत पार्टी मिर्जापुर के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में चल रहे जंतर मंतर पर आंदोलन के समर्थन में जिला मुख्यालय मिर्जापुर

पर किया जोरदार धरना प्रदर्शन।

वहीं पर बता दें कि राष्ट्रीय जनमत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने तीन सूत्रीय मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर पहुंचकर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

आपको बता दें कि राष्ट्रीय जनमत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सरकार नीट परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करें, पेपर लीक होने पर सख्त से सख्त कार्यवाही करते हुए दोषियों को सजा दे और तत्काल प्रभाव डालते हुए छात्र-छात्राओं के हित में न्याय देने का काम करें । छात्र-छात्राओं के भविष्य के बारे में सोचते हुए छात्र- छात्राओं की भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करें। इस मौके पर राष्ट्रीय जनमत पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।