जगत बीज भण्डार की जाँच में मिली अनियमितता
सरई। तहसील सरई अन्तर्गत सरई बाजार स्थित जगत बीज भण्डार में यूरिया और DAP खाद अधिक दाम पर बेचे जाने की शिकायत पर तहसीलदार (डिप्टी कलेक्टर)धर्म प्रकाश मिश्रा ने आज शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया
“किसानों ने शिकायत की थी कि दुकानदार द्वारा खाद की खरीदी के समय हितग्राहियों से निर्धारित दर से अधिक पैसे मांगे जा रहे हैं
शिकायत मिलने पर तहसीलदार श्री मिश्रा जी मौके पर पहुंचे और दुकान के स्टॉक रजिस्टर, बिक्री बिल एवं गोदाम का निरीक्षण किया
जांच में हितग्राहियों से अधिक पैसों की मांग की जा रही थी, इसकी पुष्टि हुई
तहसीलदार ने दुकान संचालक को सख्त हिदायत दी कि खाद का विक्रय केवल शासकीय दर पर किया जाए
साथ ही कहा कि भविष्य में इस प्रकार की शिकायत मिलने पर दुकान का लाइसेंस निरस्त कर कार्यवाही की जाएगी
सरई क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन की इस त्वरित कार्यवाही की सराहना की है





