सिंगरौली जिले के सरई थाना अंतर्गत बरका चौकी क्षेत्र के पुरैल गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा महुआ में यूरिया खाद मिलाकर गायों को खिलाया गया, जिसके चलते दर्जनों गायों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है।
सूचना मिलते ही बरका चौकी प्रभारी निपेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी
ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना केवल गायों की मौत तक सीमित नहीं है बल्कि क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक आस्था को ठेस पहुँचाने वाली है। कई लोग इसे सुनियोजित कृत्य मान रहे हैं
इस घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके
यह मामला सिर्फ पशु क्रूरता नहीं, बल्कि ग्रामीणों की आजीविका और धार्मिक आस्था पर गहरा आघात है
हाईलाइट
महुआ में यूरिया मिलाकर खिलाया गया भोजन
दर्जनों गायों की दर्दनाक मौत
घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात
ग्रामीणों में आक्रोश और रोष
दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
यूरिया मिला महुआ खाने से दर्जनों गायों की मौत