नवागत कलेक्टर गौरव बैनल जिला का लिए प्रभार मीडिया से रूबरू, जिले की समस्याओं पर बोले जनहित सर्वोपरि

1087

 

सिंगरौली। जिले के नवागत कलेक्टर गौरव बैनल ने पदभार ग्रहण करने के बाद आज मीडिया से रूबरू होकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि सिंगरौली जिला ऊर्जा नगरी के रूप में पूरे देश में पहचाना जाता है, लेकिन यहां की कई मूलभूत समस्याएं भी लंबे समय से जनता को परेशान कर रही हैं। उनका प्रयास रहेगा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो।

नवागत कलेक्टर की प्राथमिकताएं

1. खनन एवं प्रदूषण नियंत्रण जिले में हो रहे अवैध खनन और प्रदूषण को नियंत्रित करने पर सख्ती बरती जाएगी।

2. शिक्षा और स्वास्थ्य ग्रामीण अंचलों में शिक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करना प्रशासन की प्राथमिकता होगी।

3. यातायात एवं अव्यवस्था बैढ़न और अन्य प्रमुख सड़कों पर बढ़ते ट्रैफिक जाम व अव्यवस्था को दूर करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जाएगी।

4. जनसुनवाई व पारदर्शिता हर सप्ताह समयबद्ध जनसुनवाई आयोजित की जाएगी और हर शिकायत का निष्पादन प्राथमिकता से किया जाएगा।

मीडिया से बातचीत में गौरव बैनल ने साफ कहा
“मेरे लिए जनता की अपेक्षाएं ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी हैं। प्रशासन का दरवाजा हमेशा आमजन के लिए खुला रहेगा।”

स्वागत समारोह के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बुके भेंट कर शुभकामनाएं दीं। वहीं, आम नागरिकों में भी नवागत कलेक्टर को लेकर नई उम्मीदें बंधी हैं कि जिले की प्रमुख समस्याओं का अब समाधान तेजी से होगा।