सिंगरौली 16 सितम्बर 2025/ जिले के विभिन्न अंचलो से आयें हुयें 110 लोगो ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जन सुनवाई में संयुक्त कलेक्टर श्री संजीव पाण्डेय को अपना आवेदन देते हुयें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। संयुक्त कलेक्टर ने सभी आवेदन पत्रो पर गंभीरता से विचार करते हुये जन सुनवाई में उपस्थित विभागीय अधिकारियों से कई आवेदन पत्रो का जन सुनवाई में ही निराकरण कराया गया। साथ ही ऐसे आवेदन जिनका निराकरण जन सुनवाई के दौरान नही हुआ उनके आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सबंधित आवेदनो पर तत्परता दिखाते हुयें समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित कराये। जन सुनवाई के दौरान डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की नंदन तिवारी, तहसीलदार सविता यादव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।





