अधिक से अधिक बच्चो को रोजगार मुहैया कराने के दिए निर्देश

92

कलेक्टर ने रोजगार मेले का किया अवलोकऩ

 

सिंगरौली 16 सितम्बर  जिले के बेरोजगार बच्चो को रोजगार के मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला के निर्देशन में रोजगार मेले का आयोजन कर विभिन्न कम्पनियो में पात्र बच्चो को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। इसी कड़ी में आज रोजगार कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। जिसका अवलोकन स्वंय कलेक्टर श्री शुक्ला के द्वारा किया गया। रोजगार मेले में आई कम्पनियो एवं युवाओ से रूबरू होकर उपस्थित रोजगार अधिकारी सहित कम्पनियो के अधिकारियो को निर्देश दिए कि आए हुये बच्चो को पात्रता अनुसार रोजगार मुहैया कराया जाये। भ्रमण के दौरान एसडीए सृजन बर्मा, राजेश शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर देवेन्द्र द्विवेदी रोजगार अधिकारी एन.के पटेल, जीएम डीआईसी नवीन कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।