सिंगरौली जिला स्तरीय रोजगार मेले में 89 आवेदको का हुआ प्रारंभिक चयन

81

 

सिंगरौली 16 सितम्बर  मध्यप्रदेश शासन के मशानुसार जिले के बेरोजगार युवक,युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री चंद्र शेखर शुक्ला के निर्देशन में रोजगार कार्यालय में जिला स्तरीय “युवा संगम रोजगार, स्व-रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन जिला प्रशासन, रोजगार कार्यालय सूक्ष्म एवं लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग एवं आई.टी.आई. सिंगरौली के संयुक्त रूप से प्रातः 11.00 बजे से किया गया। जिसमें विभिन्न कम्पनियों ने सहभागिता की अत्यधिक संख्या में आवेदकों महिला एवं पुरुष ने रोजगार मेले में उपस्थित होकर कम्पनियों में रोजगार हेतु आवेदन किये एव काउंसिलिंग के माध्यम से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

रोजगार मेले में उपस्थित 9 संस्थाओ कंपनियों द्वारा 89 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया जिसमें से 7 महिला आवेदक लाभांवित हुई। साथ ही 45 आवेदकों की कैरियर काउंसिलिंग की गई एवं उन्होंने अपने जिज्ञासु प्रश्नों के उत्तर विशेषज्ञों द्वारा प्राप्त किये। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर देवेन्द्र द्विवेदी, रोजगार अधिकारी एन. के. पटेल, नवीन कुशवाहा, महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र विभाग, पुष्पराज सिंह, सहा. ग्रेड 02 रोजगार कार्यालय के काउंसलर पैनल से सुदामा, कृष्णचंद्र तथा संजीव एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी सिंगरौली की उपस्थिति में आयोजित किया गया।