नौडीहवा चौकी क्षेत्र में रेत कारोबार को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद और मारपीट

101

 

 

गढ़वा थाना क्षेत्र में रेत कारोबारियों के बीच विवाद, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

 

 

सिंगरौली जिले के गढ़वा थाना अंतर्गत नौडीहवा चौकी क्षेत्र में रेत कारोबार को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद और मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों ही पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं।

 

सूत्रों के मुताबिक, मामला अवैध रेत चोरी से जुड़ा हुआ है। झड़प रेत ठेकेदार के कर्मचारियों और अवैध रेत कारोबारियों के बीच हुई। घटना के बाद चौकी प्रभारी मनोज सिंह ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए केवल रेत ठेकेदार के कर्मचारियों पर मामला दर्ज कर दिया।

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नौडीहवा चौकी क्षेत्र में अवैध रेत का कारोबार खुलेआम चल रहा है और पुलिस इस पर रोक लगाने के बजाय खुद रेत

माफियाओं को संरक्षण दे रही है। चौकी प्रभारी की भूमिका पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

 

अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों पर कार्रवाई करता है या फिर मामला दबा दिया जाएगा।