प्रशासन के बल पर फल फूल रहे हैं बालू माफिया यही मामला सामने आया देवरा राम बचन

167

 

सिंगरौली। जिले में अवैध खनन का कारोबार लगातार फल-फूल रहा है। ताज़ा मामला देवरा स्थित रामबचन प्लांट के पीछे का है, जहां खुलेआम बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो यह पूरा खेल कुछ प्रभावशाली लोगों के संरक्षण में चल रहा है, जिसके चलते प्रशासन और पुलिस की नज़रें मूंदे रहने की बातें सामने आ रही हैं।

 

 

लोगों में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर यह कारोबार किसके संरक्षण में चल रहा है और क्यों जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। अगर इसी तरह खनन जारी रहा तो न सिर्फ पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों का नुकसान होगा बल्कि क्षेत्रीय सड़कों और ग्रामीणों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडराने लगेगा।

 

ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध खनन पर रोक लगाई जाए और संरक्षण देने वालों को भी बेनक़ाब कर कठोर कार्रवाई की जाए

 

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि रोज़ाना भारी वाहन रात के अंधेरे में नदी-नालों से बालू निकालकर प्लांट के पीछे जमा करते हैं और फिर उसकी बिक्री कर मोटा मुनाफा कमाया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी गतिविधि के बावजूद न तो खनिज विभाग और न ही थाना पुलिस इस पर कोई ठोस कार्रवाई कर रही है।