नवरात्रि महापर्व में मार्ग गड्ढा युक्त होने से हो रही है भक्तों की परेशानी
रीवा रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर काली मंदिर के सामने गड्ढा होने से श्रद्धालु गिरकर हो रहे हैं चोटिल
विंढमगंज/ सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के सलईयाडीह में स्थित मां काली मंदिर के प्रवेश द्वार के जस्ट सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर जगह-जगह गड्ढा हो जाने से आने जाने वाले दर्शनार्थियों को करना पड़ रहा है परेशानियों के सामना बारिश हो जाने पर उस गड्ढे में पानी भर जाता है जिससे बाइक सवार लोगों को और चार पहिया वाहन तथा राहगीरों को अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है जिसकी वजह से लोग गिरकर हो रहे हैं चोटिल पूर्व में कई बार उसे गड्ढे को भर जाता है लेकिन वह बार-बार उस जगह पर गड्ढा हो जाता है जिसके कारण आए दिन घटना दुर्घटना होता रहता है चार चक्का वाहन इतनी तेज गाड़ी चलाते हैं कि गड्ढे की पानी आने जाने वाले भक्त श्रद्धालुओं के ऊपर कीचड़ का पानी पड़ने से हुए अपने आप को आशाए महसूस करते हैं जिससे उन्हें बहुत ही कष्ट होता है क्योंकि वह मंदिर अपने पूजा दर्शन के लिए आते हैं। समाजसेवी लवकुश चंद्रवंशी तथा स्थानीय लोगों ने शासन प्रशासन तथा सम्बन्धित विभाग से मांग किया है कि जल्द से जल्द इस नवरात्रि पर्व में गड्ढा मुक्त हो जाना चाहिए जबकि योगी सरकार का निर्देश है कि इस पर्व में कहीं पर भी दर्शनार्थियों को कोई दिक्कत का सामना करना न पड़े और रास्ते हो साफ सुथरी और गड्ढा मुक्त हो इस पर भी लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग किया है कि जल्द से जल्द तत्काल इस गड्ढे को भरकर जनता को परेशानियों से निजात दिलाया जाए इस पर संबंधित विभाग तथा शाशन प्रशासन को विशेष ध्यान आकृष्ट कराया है ताकि इस नवरात्रि पावन पर्व तथा आने जाने वाले राहगीरों को इस समस्या से छुटकारा मिल सके।





