शासकीय उचित मूल्य दुकान भरसेड़ा मे मशीन लेकर फरार हुए विक्रेता पर अपराध हुआ पंजीबद्ध पुलिस और प्रशासन की दबिश से पीओएस मशीन की गई जप्त

101

शासकीय उचित मूल्य दुकान भरसेड़ा मे मशीन लेकर फरार हुए विक्रेता पर अपराध हुआ पंजीबद्ध पुलिस और प्रशासन की दबिश से पीओएस मशीन की गई जप्त

 

 

सिंगरौली|| जिले के सरई तहसील अंतर्गत का पूरा मामला सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुचारू रूप से क्रियान्वित करने के लिए जिला कलेक्टर सिंगरौली के द्वारा सतत प्रयास किया जा रहा है। आम जनता को पात्रता अनुसार राशन उपलब्ध कराया जाना जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता है। तहसील सरई अंतर्गत ग्राम भरसेड़ा में संचालित सार्वजनिक खाद्यान्न की दुकान जिसमें अस्थाई सेल्समैन के तौर पर रामबरन के द्वारा कार्य किया जा रहा था। ग्रामीणों के द्वारा खाद्यान्न प्राप्त न होने की शिकायत की गई की समय पर खाद्यान्न वितरण नहीं होना तथा पूर्व महीना के भी खाद्यान्न प्राप्त नहीं होना बताया गया। जिस पर उपखंड अधिकारी देवसर के द्वारा ग्राम भरसेड़ा के दुकान की जांच कराई गई। जिस पर पाया गया कि विक्रेता के द्वारा 379748/ रुपए की ख़यानत दुकान में की गई है। सहायक विक्रेता का निलंबन किया जाकर आवश्यक वस्तु अधिनियम अंतर्गत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे। समिति प्रबंधक झारा द्वारा खयानत करता सहायक विक्रेता रामबरन के ऊपर थाना सरई में अपराध दर्ज कराया गया। विक्रेता के निलंबन दिनांक से ही वह शासकीय पोस मशीन लेकर के फरार हो गया था जिस पर तहसीलदार चंद्रशेखर मिश्रा एवं थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भदोरिया द्वारा पुलिस और राजस्व, खाद्य विभाग की टीम बनाकर सुबह विक्रेता के घर में दबिश दी गई जो घर में पायागया। जहां पर शासकीय पीओएस मशीन विक्रेता के घर में पाई गई मशीन और चार्जर की जपती की गई। विक्रेता के द्वारा खयानत किए हुए राशन का कुछ भाग शासकीय खाद्यान्न की दुकान भवन में रखा गया था जहां पर 74 बोरी मेंटर चावल, 17 बोरी गेहूं, 31 बोरी नामक बहुत ही खराब स्थिति में पाई गई जिसका की वितरण विक्रेता के द्वारा नहीं किया गया था। जिसे मौके से समिति प्रबंधक को सपोर्ट किया गया। तहसीलदार और थाना प्रभारी के प्रयास से जनता के खाद्यान्न में खयानत करने वाले ख्यानत करता विक्रेता के ऊपर कार्यवाही की गई। सरपंच एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों, हितग्राही जनता के द्वारा इस कार्यवाही पर पुलिस और प्रशासन की सराहना की गई। क्षेत्र में इस कार्यवाही से खाद्यान्न माफियाओं में हड़कंप मच गया है। कार्यवाही के दौरान उपनिरीक्षक सूरज सिंह राजस्व निरीक्षक आर एन सोनी, पटवारी पारसनाथ, सत्येंद्र साहू, समिति प्रबंधक सुरसेन, आरक्षक रिंकू सिंह, महिला आरक्षक, ग्राम सरपंच, जनपद सदस्य राम जियावान एवं सैकड़ो की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।