
सिंगरौली 6 मार्च कलेक्टर श्री गौरव बैनल द्वारा प्रशासनिक कार्य व्यवस्था के दृष्टि से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन के आदेश जारी किए गए है। जारी आदेश के तहत अखिलेश कुमार सिंह उपखण्ड अधिकारी देवसर की कार्यालय कलेक्ट्रेट में नवीन पदस्थापना की गई है।वही सौरभ मिश्रा उपखण्ड अधिकारी चितरंगी को उपखण्ड अधिकारी देवसर के पद पर पदस्थापना की गई है। तथा देवेन्द्र द्विवेदी डिप्टी कलेक्टर को उखण्ड अधिकारी चितरंगी बनाया गया है। साथ इस आशय के निर्देश जारी किए गए है कि संबंधित अधिकारी तत्काल नवीन पदस्थापना कार्यालय में उपस्थित होवे।





