राज्य शासन की मंशानुसार नगर निगम सिंगरौली द्वारा जयंत बस स्टैंड पर संचालित दीनदयाल रसोई में मात्र 5 में मिल रहा है भरपेट भोजन

92

 

सिंगरौली 8 मई / राज्य शासन की जनकल्याणकारी प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारते हुए नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा दीनदयाल रसोई योजना का सफल संचालन किया जा रहा है। जयंत बस स्टैंड स्थित केंद्र पर राज्य शासन के निर्देशों के अनुरूप आमजन और यात्रियों को मात्र 5 रुपये में पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन निरंतर उपलब्ध कराया जा रहा है। निगम प्रशासन यात्रियों की सुविधाओं के प्रति पूरी तरह सजग है और वर्तमान में रसोई का संचालन बस स्टैंड परिसर के निर्धारित कक्ष में पूरी सक्रियता के साथ किया जा रहा है। योजना के नोडल अधिकारी अक्षत उपाध्याय ने बताया कि यहाँ भोजन के साथ-साथ स्वच्छ पेयजल की भी पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही, नवीन भवन में विद्युत साज-सज्जा का कार्य पूर्ण होते ही इसे और भी भव्य और सुविधायुक्त स्वरूप में प्रारंभ कर दिया जाएगा। राज्य शासन की इस योजना के माध्यम से नगर निगम सिंगरौली न केवल गरीब और जरूरतमंदों को संबल प्रदान कर रहा है, बल्कि स्वच्छता और सेवा के उच्च मानकों के साथ आमजन को बेहतर सुविधाएं देने हेतु सतत प्रयासरत है।