72 बल्क लीटर देशी मदिरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार

42

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी

सिंगरौली, 07 मई जिले में अवैध मदिरा व्यापार एवं संग्रहण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत आबकारी विभाग द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 72 बल्क लीटर देशी मदिरा जप्त की गई। यह कार्यवाही कलेक्टर श्री गौरव बैनल के मार्गदर्शन तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री सतीश कश्यप के निर्देशन में वृत्त सरई क्षेत्र में की गई।आबकारी विभाग की टीम द्वारा सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत निगरी निवासी आरोपी बालमुकुंद साहू पिता स्वर्गीय शिवनाथ साहू, उम्र 35 वर्ष के पोल्ट्री फार्म पर दबिश दी गई। कार्यवाही के दौरान 4 कागज के कार्टून में देशी मदिरा मसाला तथा 4 कागज के कार्टून में देशी मदिरा प्लेन सहित कुल 72 बल्क लीटर मदिरा बरामद की गई। जप्त मदिरा की अनुमानित कीमत 36 हजार 200 रुपये बताई गई है।

आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। संपूर्ण कार्यवाही की वीडियोग्राफी भी कराई गई।उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्वेता सिंह, आबकारी आरक्षक रीतिका चौकसे, अनुज भुंजिया एवं धीरू सिंह की सक्रिय भूमिका रही।