सीधी–सिंगरौली सड़क, अब निर्माण शुरू होने की उम्मीद

65

 सीधी–सिंगरौली सड़क, अब निर्माण शुरू होने की उम्मीद

 

 

सीधी–सिंगरौली फोरलेन सड़क परियोजना पिछले करीब 13 वर्षों से अधूरी पड़ी है, जिससे क्षेत्र के लोगों को लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है। खराब सड़क, धूल और जाम की समस्या के कारण यात्रियों, व्यापारियों और वाहन चालकों को रोज दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क की खराब हालत के चलते कई हादसे भी हो चुके हैं।

 

अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने परियोजना के शेष कार्य शुरू करने की मंजूरी दे दी है। एनएचएआई ने यह कार्य एम/एस केसीसी बिल्डिकोन प्राइवेट लिमिटेड को सौंपते हुए 9 मई 2026 से निर्माण कार्य प्रारंभ करने की अनुमति जारी की है। परियोजना के तहत सीधी से सिंगरौली तक एनएच-39 के 105.59 किलोमीटर हिस्से को फोरलेन एवं पक्के शोल्डर के साथ विकसित किया जाएगा। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि लंबे इंतजार के बाद अब सड़क निर्माण पूरा होने से राहत मिलेगी।