अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, चार वाहनों पर लगा 5.95 लाख का जुर्माना

103

 

सिंगरौली 7 मई / कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशन में सिंगरौली जिला प्रशासन और खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में आज गुरुवार, 7 मई 2026 को कचनी रोड पर स्थापित ई-चेक गेट के माध्यम से अवैध परिवहन करने वाले वाहनों पर बड़ी कार्रवाई की गई।ऑनलाइन जांच में पकड़ी गई चोरीकचनी रोड ई-चेक गेट से गुजरने वाले वाहनों के ऑनलाइन परीक्षण के दौरान पाया गया कि कई वाहन बिना वैध ईटीपी (इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजिट पास) के खनिज का परिवहन कर रहे थे। विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार प्रमुख वाहनों (MP66 H2022, MP66 ZH 8297, MP 66 A4695, और CG29AJ1911) पर ऑनलाइन ई-चालान जारी किया।

खनिज विभाग द्वारा इन चारों वाहनों पर कुल 5,95,600 रुपये का अर्थदंड प्रस्तावित किया गया है। इसके साथ ही संबंधित वाहन स्वामियों को ऑनलाइन डिमांड नोटिस भी जारी कर दिए गए हैं। खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल ने बताया कि खनिज निरीक्षक के नेतृत्व में जिले भर में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कलेक्टर के निर्देशों के पालन में समय-समय पर औचक निरीक्षण की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी, ताकि जिले में अवैध खनिज व्यापार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।प्रशासन की इस मुस्तैद कार्रवाई से अवैध परिवहन करने वाले भू-माफियाओं और वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।