जिला सिंगरौली
इस उच्चस्तरीय टीम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी, नेता प्रतिपक्ष मध्य प्रदेश विधानसभा श्री उमंग सिंघार जी, पूर्व सांसद मंदसौर श्रीमती मीनाक्षी नटराजन जी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक चुरहट श्री अजय सिंह राहुल जी, पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल जी, पूर्व उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह जी, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष श्श्रींमती हिना कांवरे जी, झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया जी, पूर्व मंत्री एवं विधायक राघौगढ़ श्री जयवर्धन सिंह जी, पूर्व मंत्री एवं डिंडोरी विधायक श्री ओमकार सिंह मरकाम जी, तथा पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री बाला बच्चन जी शामिल हैं।
समिति के सदस्य सिंगरौली पहुंचकर स्थानीय निवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं सक्षम अधिकारियों से विस्तृत चर्चा करेंगे तथा जमीनी हकीकत का अध्ययन कर एक रिपोर्ट प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व को सौंपेंगे। पार्टी की आगामी रणनीति इसी रिपोर्ट के आधार पर तय होगी, जो सिंगरौली एवं पर्यावरण हित में मील का पत्थर साबित होगी।





