
विंढमगंज/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के बाजार बीच गांधी पार्क में भाजपा मंडल विंढमगंज में 17 सितंबर 2025, बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत स्वच्छता अभियान चलाया। यह कार्यक्रम सुबह 7:00 बजे विंढमगंज कस्बे के गांधी पार्क में आयोजित किया गया।मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में गांधी पार्क परिसर की गहन साफ-सफाई की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया और स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।अभियान का उद्देश्य लोगों को गंदगी से फैलने वाली बीमारियों के प्रति सचेत करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यकर्ताओं ने बताया कि स्वच्छता बनाए रखने से बीमारियां कम होती हैं और स्वास्थ्य बेहतर रहता है।इस स्वच्छता अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कई स्थानीय लोगों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राम नरेश पासवान, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी, पंकज गोस्वामी, संजय कुमार गुप्ता, नंदकिशोर गुप्ता, सुमित कुमार, राजाराम चंद्रबंशी, मनीष मद्धेशिया, सुरेंद्र कुमार रावत, सुभाष शर्मा, कार्तिक चंद्रवंशी और कृष्णानंद तिवारी सहित भाजपा मंडल के अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे






