2 अक्टूबर से “दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान शुरू होगा

85

 

सिंगरौली 17 सितम्बर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुरूप प्रदेश के किसानों की पशुपालन के माध्यम से आय बढ़ाने और दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने के लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से प्रदेश में 2 अक्टूबर से “दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान’’ प्रारंभ किया जायेगा। अभियान के अंतर्गत गाँव-गाँव पशुपालकों से व्यक्तिशः सम्पर्क किया जायेगा और उन्हें पशुओं में नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य एवं पोषण के संबंध में जागरूक किये जाने के साथ आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया जायेगा। इसकी शुरूआत 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं से की जायेगी। अभियान 9 अक्टूबर तक चलेगा।

इस संबंध में उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग आर.के जयसवाल ने बताया कि अभियान अंतर्गत सिंगरौली जिले के सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में पशु पालको, किसानो को पशुओं में नरल सुधार के लाभ, पशु स्वास्थ्य, कृत्रिम गर्भाधान, पशु पोषण संतुलित पशु आहार एवं विभागीय योजनाओं डॉ. भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजना, मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना, आचार्य विद्यासागर डेवरी योजना. की जानकारी के साथ प्रभावी रूप से पशुपालक को जागरूक किया जायेगा।