सिंगरौली ने बनाया नया रिकॉर्ड खनिज राजस्व वसूली में प्रदेश में फिर से बना नंबर-1

44

सिंगरौली, 01 अप्रैल सिंगरौली 1 अप्रैल 2026/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सिंगरौली, श्री गौरव बैनल के कुशल मार्गदर्शन एवं खनिज अधिकारी, सिंगरौली सुश्री आकांक्षा पटेल के निर्देशन तथा जिले में पदस्थ सहायक खनि अधिकारी, खनि निरीक्षक एवं सहयोगी खनिज अमले के अनवरत प्रयास से खनिज विभाग सिंगरौली द्वारा वर्ष 2025-26 हेतु 30 मार्च 2026 की स्थिति में निर्धारित खनिज राजस्व लक्ष्य राशि रु. 4833.00 करोड़ के विरुद्व राशि रु. 4681.05 करोड़ की अधिकतम वसूली कर ली गई है। जो निर्धारित खनिज राजस्व लक्ष्य का 96.86 प्रतिशत है। तथा गत वर्ष में प्राप्त खनिज राजस्व आय राशि रु. 4080.09 करोड़ से राशि रु. 600.96 करोड अधिक है। साथ ही विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 हेतु 30 मार्च 2026 की स्थिति में वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु निर्धारित म०प्र०ग्रामीण अवसंरचना तथा सड़क विकास कर का लक्ष्य राशि रु. 970.00 करोड़ के विरुद्ध राशि रु. 946.80 करोड़ की अधिकतम वसूली कर ली गई है। जो निर्धारित खनिज राजस्व लक्ष्य का 97.61 प्रतिशत है। तथा गत वर्ष में प्राप्त कर की राशि रु. 877.21 करोड़ से राशि रु. 69.59 करोड़ अधिक है।
उन्होने बताया कि वर्ष 2025-26 में जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स समिति एवं खनिज अमले द्वारा संयुक्त रुप से एवं पृथक-पृथक खनिजों के अवैध उत्खनन , परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध की गई सतत जांच एवं निगरानी के परिणामस्वरुप कुल 289 प्रकरण दर्ज किया जाकर राशि रु0 2.20 करोड़ अर्थशास्ति की वसूली की गई।उल्लेखनीय है कि उपरोक्त राजस्व में रेत खनिज से प्राप्त होने वाली रायल्टी राशि सम्मिलित नही है। सिंगरौली जिला समूह के निविदाकार मेसर्स सहकार ग्लोबल लिमि० द्वारा वर्ष 2023 में प्राप्त की गई निविदा अनुसार वर्ष 2025-26 में रेत खनिज की निविदा की राशि रु0 68.59 करोड़ म०प्र०राज्य खनिज निगम को प्रदाय किया जाना है।