राज्यमंत्री की उपस्थिति में संपन्न हुआ स्कूल चले हम प्रवेशोत्सव कार्यक्रम

43

शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधारहै-श्रीमती राधा सिंह
सिंगरौली 1 अप्रैल प्रदेश के शासकीय स्कूलों में नवीन शिक्षण सत्र 2026-27 के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित ’प्रवेश उत्सव’ कार्यक्रम आज राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री मध्यप्रदेश शासन की अध्यक्षता एवं सिंगरौली विधायक श्री रामनिवास शाह ,कलेक्टर श्री गौरव बैनल , नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह , जिला पंचायत उप अध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह एवं सीईओ जिला पंचायत श्री जगदीश गोमे की गरिमामयी उपस्थिति में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस विशेष अवसर पर राज्यमंत्री श्रीमती सिंह ने विद्यार्थियों का तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने विद्यार्थियों को शासन की ओर से निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों और स्टेशनरी किट का वितरण किया। साथ ही, पात्र छात्र-छात्राओं को आवागमन की सुविधा हेतु निःशुल्क साइकिलें भी प्रदान की । राज्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार है और प्रदेश सरकार हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ने शिक्षकों और अभिभावकों से अपील की कि वे मिलकर यह सुनिश्चित करें कि क्षेत्र का कोई भी बच्चा शिक्षा की मुख्यधारा से वंचित न रहे। उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा और उनके नामांकन पर जोर दिया।
समारोह में उपस्थित छात्रो के अभिभावको को संबोधित करते हुयें कलेक्टर श्री बैनल ने कहा कि अभियान के दौरान कोई भी प्रवेशी बच्चा प्रवेश से वंचित न रहे। वही शिक्षा के साथ साथ स्वास्थ्य, खेल को बढ़ावा देने को मद्देनजर रखते हुयें प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी हेतु निः शुल्क कोचिंग क्लासेंस प्रदान करने के साथ साथ सीएसआर मद से स्पोर्ट फैसिलिटी का निर्माण कर खेलकूद को भी बढ़ावा दिया जायेगा। तथा बच्चो का जहा स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाकर समय समय पर उन्हे निःशुल्क दवाओ का वितरण कराया जा रहा है वही विद्यालयो में अध्यायनरत 9 से 14 वर्ष की छात्राओ को शिविर लगाकर एचपीव्ही टीकाकरण भी कराया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय मे बने सेल्फी प्वाईट पर बच्चो का उत्साह वर्धन करने हेतु उनके साथ मुख्य अतिथि सहित उपस्थित जन प्रतिनिधियों द्वारा सेल्फी ली गई। समारोह के द्वारा मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन का लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से देखा एवं सुना गया। इसी तरह से जिले के सभी शासकीय विद्यालयो में उत्साह एवं उमंग के साथ नव प्रवेशी छात्रो को तिलक लगाकर प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पार्षद सीमा जयसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, डीपीसी आर.एल शुक्ला सहित विद्यालाय के शिक्षक छात्र छात्राए आम जन मानस उपस्थित रहे।