खटखरी पंचायत के युवा समाजसेवी कमलेश शाह ने NCL से लगाई RTI, CSR योजना बंद होने की मांगी जानकारी

248

 

सिंगरौली सिटी टू विलेज न्यूज कमलेश शाह

ग्राम पंचायत खटखरी को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) की CSR योजना से हटाए जाने के मामले को लेकर अब मामला सूचना के अधिकार तक पहुंच गया है। पंचायत के युवा समाजसेवी कमलेश शाह ने इस संबंध में NCL निगाही परियोजना/मुख्यालय से RTI आवेदन लगाकर विस्तृत जानकारी मांगी है।

कमलेश शाह ने बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व NCL निगाही द्वारा ग्राम पंचायत खटखरी को CSR योजना के अंतर्गत गोद लिया गया था, जिससे जरूरतमंद ग्रामीणों को लाभ मिल रहा था। लेकिन बाद में एक जनप्रतिनिधि/नेता द्वारा NCL मुख्यालय को पत्र लिखे जाने के बाद CSR गतिविधियाँ बंद कर दी गईं, जिससे आम जनता, वृद्ध, महिलाएं और छात्र वर्ग प्रभावित हुए हैं।

RTI आवेदन के माध्यम से यह जानकारी मांगी गई है कि—

खटखरी पंचायत को CSR में कब और किस आदेश से शामिल किया गया था

CSR योजना किस आदेश के तहत बंद की गई

योजना बंद कराने के पीछे किस व्यक्ति या संस्था का पत्र था

क्या ग्राम सभा या पंचायत की सहमति ली गई थी

पंचायत को दोबारा CSR में शामिल करने की प्रक्रिया क्या है

कमलेश शाह का कहना है कि यदि CSR योजना बंद करने में ग्राम सभा की सहमति नहीं ली गई है तो यह ग्रामीणों के अधिकारों का हनन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि ग्राम पंचायत खटखरी के जरूरतमंद लोगों को उनका हक दिलाना है।

अब सभी की निगाहें RTI के जवाब पर टिकी हैं, जिससे यह साफ हो सकेगा कि CSR योजना बंद करने का निर्णय किन परिस्थितियों में लिया गया था।