CRPF जवान की घर आते समय ट्रेन से गिरकर मौत,घर में पसरा मातम

310

स्टेट हेड रामसेवक सैनी की खास सिटी टू विलेज न्यूज

विकासखंड-जमालपुर,जिला-मीरजापुर के ग्राम-मनऊर निवासी विनय कुमार सिंह पुत्र श्री राम ललित सिंह वर्तमान समय में CRPF बटालियन में GD के पद पर आसाम के शिव सागर में कार्यरत थे।विनय कुमार सिंह 11जनवरी 2026 को विभाग से छुट्टी लेकर घर आने के लिए निकले थे,लेकिन 13 जनवरी तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोग परेशान होकर यहां-वहां खोजबीन करने लगे।कहीं से कुछ पता नहीं चलने पर उनकी पत्नी श्रीमती रूबी सिंह 14 जनवरी को हवाई जहाज से शिवसागर,आसाम के लिए निकल गई तथा 15 जनवरी को शिवसागर,आसाम में CRPF कार्यालय पहुंचकर पति के घर नहीं पहुंचने की जानकारी दी।तत्काल विभाग द्वारा खोजबीन शुरू किया गया तो रेलवे विभाग के हास्पिटल में एक लावारिस लाश पड़े होने की जानकारी मिली,तुरंत विभाग के साथ श्रीमती रुबी सिंह रेलवे अस्पताल पहुंच कर शव का शिनाख्त किया तो वो उनके पति विनय कुमार सिंह का ही था।रेलवे विभाग द्वारा बताया गया कि11जनवरी को लगभग दिन में ग्यारह बजे के आस-पास ट्रेन के पिछले डिब्बे में बैठे गार्ड द्वारा स्टेशन मास्टर को बताया गया कि सिमलु गुड़ी स्टेशन से लगभग दस-बारह किलोमीटर पहले लाइन के किनारे एक आदमी का बाडी पड़ा हुआ है। जानकारी होने पर तत्काल विभाग द्वारा मृत शरीर को अग्रिम कार्रवाई हेतु रेलवे के अस्पताल पहुंचा दिया गया।शव का शिनाख्त हो जाने पर CRPF द्वारा रेलवे विभाग से शव को अपने कस्टडी में ले लिया गया तथा विभागीय कार्रवाई पुरा कर 17 जनवरी को साम तक लगभग पांच-छः बजे तक पार्थिव शरीर ग्राम-मनऊर पहुंचने की संभावना है।विनय कुमार सिंह की नियुक्ति 2013 में CRPF में ट्रेनर के पद पर हुई थी।पुरे परिवार में इस समय मातम पसरा हुआ है।