बिहार में भीषण सड़क हादसा, युवा जदयू जिलाध्यक्ष की मौत

81

 

खगड़िया : बिहार के खगड़िया में भीषण हादसा हुआ है. पूर्णिया के युवा जदयू जिलाध्यक्ष राजू मंडल की सड़क हादसे में मौत हो गई है. बताया जाता है कि राजू मंडल दोस्त की बारात में शामिल होने के लिए पूर्णिया से खगड़िया जिला गए थे.

युवा जदयू जिलाध्यक्ष की मौत : खगड़िया से लौटते समय बीती रात तेज रफ्तार ट्रक ने राजू मंडल की कार में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही उनकी जान चली गई. जबकि हादसे में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. कार में कुल 5 लोग सवार थे. जिसमें से 4 लोग घायल हो गए हैं.

 

लोगों की नींद खुल गई : घटना खगड़िया के पसराहा थाना क्षेत्र के सतीशनगर पेट्रोल पंप के पास की है. बताया जाता है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अगल-बगल के घरों में सोए हुए लोगों की नींद खुल गई. लोग घबराकर मौके पर पहुंचे तो नजारा देखकर सन्न रह गए.

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस : राजू मंडल की कार के परखच्चे उड़ गए थे. राजू की मौत मौके पर ही हो गई थी. लोगों ने इसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.

 

हादसे में कुल 4 लोग घायल : पुलिस ने सभी को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने राजू मंडल को मृत घोषित कर दिया. घायलों में से 2 की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

”राजू मंडल बारात से लौट रहे थे, तभी अचानक सड़क पर हादसा हो गया. गंभीर स्थिति में उन्हें गोगरी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद आज सदर अस्पताल खगड़िया में उनके शव का पोस्टमार्टम किया गया.”- नवीन कुमार, पसराहा थाना अध्यक्ष

 

परिवार और JDU में शोक की लहर : राजू मंडल की ढाई साल पहले शादी हुई थी. एक बेटी है. घटना की जानकारी मिलते हैं जदयू परिवार के साथ-साथ दोस्तों एवं घर के आसपास के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई. राजू मंडल के निधन पर मंत्री लेसी सिंह, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, युवा जदयू नेता दीपक कुमार और राजद के छात्र नेता सौरभ कुमार ने अपनी संवेदना प्रकट की है.