प्रशासन गाँव की ओर–2025
अविनाश रंजन स्टेट ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
बिहार वैशाली हाजीपुर न्यूज सिटी टू विलेज
जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के नेतृत्व में वैशाली जिले में “प्रशासन गाँव की ओर–2025” कार्यक्रम का व्यापक एवं सफल आयोजन किया गया। सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जिले के सभी प्रखंडों में कुल 122 स्थलों पर कैंप एवं वर्कशॉप आयोजित किए गए, जिनमें शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया।
इस अभियान के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 23,335 आवेदन एवं परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें से 22,187 परिवादों का जमीनी स्तर पर ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया। शेष मामलों के त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागों को 48 घंटे के भीतर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
कैम्पों में आरटीपीएस, पेंशन, राजस्व, आवास, राशन कार्ड, मनरेगा, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अनेक सरकारी सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। महिलाओं, वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं कमजोर वर्गों की सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
यह कार्यक्रम पंचायतवार रोस्टर के अनुसार आयोजित किया गया तथा व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की गई। संपूर्ण अभियान जनकेंद्रित प्रशासन, त्वरित सेवा वितरण एवं प्रभावी सुशासन का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया।






